VIDEO! रेस्टोरेंट में शख्स ने मंगवाई 'टेस्टी फिश', अचानक प्लेट में ही हो गई जिंदा और फिर जो हुआ...
VIDEO! रेस्टोरेंट में शख्स ने मंगवाई 'टेस्टी फिश', अचानक प्लेट में ही हो गई जिंदा और फिर जो हुआ...
Share:

सोशल मीडिया पर जापान के एक रेस्टोरेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस रेस्टोरेंट में एक मछली को जिंदा होते हुए और एक ग्राहक की चॉपस्टिक (एक तरह का स्पून) को काटते हुए देखा जा सकता है। इंटरनेट पर यह वीडियो बहुत देखा जा रहा है तथा लोग इस पर आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। ओरिजनली यह वीडियो बीते वर्ष एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा पोस्ट किया गया था।

जापान के टोयोकावा में वारासुबो नाम के व्यक्ति ने एक रेस्टोरेंट में ग्रीन ईल गोबी का अपना पहला अनुभव साझा किया था। ईल को एक प्लेट में नींबू के स्लाइस, कुछ नूडल्स एवं सब्जियों के साथ परोसा गया था। वीडियो में, जैसे ही ग्राहक अपनी चॉपस्टिक से डिश खाने के लिए आगे बढ़ता है, मछली अपना मुंह खोलती है एवं चॉपस्टिक को काटने का प्रयास करती है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश ही फाख्ता हो गए। लोग सोच में पड़ गए कि आखिर यह कैसे हो सकता है, मगर ट्विटर पेज द्वारा साझा किया गया यह वीडियो बिल्कुल सच है। वीडियो देखने के पश्चात् लोग कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो के ट्वीट पर कैप्शन में लिखा, "रेस्तरां में परोसी गई मछली चॉपस्टिक काटती है।" कमेंट सेक्शन में फौरन कई लोगों ने रेस्टोरेंट में जिंदा मछली परोसे जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, "मैं इस तरह से कुछ भी ऑर्डर नहीं कर सकता।" एक अन्य शख्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "यह अविश्वसनीय रूप से खतरनाक लग रहा है। इसी तरह लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

भारत का वो अनोखा गांव...जहां ना है संसद...ना किसी प्रकार का कोई नियम कानून

वैलेंटाइन डे पर लव लेटर लिखने के लिए इस ऐप की मदद ले रहे हैं भारतीय, सर्वे में हुआ खुलासा

वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को ले जाएं इन जगहों पर..., बन जाएगा आपका दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -