इस मशहूर एक्ट्रेस को दिखे एलियन, पोस्ट शेयर कर बोली- 'कसम खाती हूँ...'
इस मशहूर एक्ट्रेस को दिखे एलियन, पोस्ट शेयर कर बोली- 'कसम खाती हूँ...'
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल ने हाल ही में एक दावा किया है कि उन्होंने हैलोवीन की रात यूएफओ (Unidentified flying object) देखा। उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा की। साथ में डिटेल में लिखा है कि उन्हें रात में आसमान में क्या दृश्य दिखाई दिया। छवि के इस वीडियो पर लोगों ने कई प्रकार के कमेंट्स किए हैं। कुछ ने अपने अनुभव साझा किए हैं। वहीं कई यूजर्स ने लिखा है कि छवि को धोखा हो गया।

छवि ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दूर आसमान में कोई चमकीला सा ऑब्जेक्ट नजर आ रहा है। छवि ने वीडियो पर लिखा है, कसम खाती हूं यह यूएफओ है जिसे मैंने हैलोवीन पर देखा। साथ में कैप्शन दिया है, यह धरती से रॉकेट की भांति चला फिर कुछ देर तक हवा में खड़ा रहा। तत्पश्चात, ये लेफ्ट की ओर गया फिर उसी जगह लौट आया। हरा और लाल ब्लिंक किया और बाएं ओर नजर से ओझल हो गया। मुझे नहीं पता कि यूएफओ भूतों की भांति हैलोवीन पर नजर आते हैं। मगर मैं कसम खाती हूं कि ऐसा हुआ और मुझे भरोसा है कि यह एलियन था।

वही इस पर एक यूजर का जवाब है, यह संभव है। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मैंने और मेरे कजिन्स ने अपनी छत से पास से देखा था। कुछ पारदर्शी सी चीज नजर आई तथा फिर कुछ सेकेंड्स में भूत की भांति गायब हो गई। मैं कभी भूल नहीं सकती। एक अन्य यूजर ने लिखा- सैटेलाइट है मैडम। कोई यूएफओ नहीं है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

'द कपिल शर्मा शो' पर आते समय जाह्नवी कपूर ने किया था ये 'टोटका', खुद किया बड़ा खुलासा

इस बार किस शो ने मारी बाजी, यहाँ देखें टॉप 5 टीआरपी लिस्ट

सलमान-पुनीत संग जमकर नाची नोरा, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -