मुंबई में बजी खतरें की घंटी, सामने आया XE वैरिएंट का दूसरा केस
मुंबई में बजी खतरें की घंटी, सामने आया XE वैरिएंट का दूसरा केस
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE का अब दूसरा केस सामने आ गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब मुंबई के सांताक्रूज में 67 साल के शख्स में XE वैरिएंट पाया गया है. कहा जा रहा है कि वह 11 मार्च को काम के संबंध में वडोदरा गया था, जहां एक होटल में मीटिंग में सम्मिलित होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. जब उसकी कोरोना जाँच की गई तो उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

वही बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जानकारी में बताया कि कोरोना के टेस्ट में भले ही वह पॉजिटिव पाया गया था मगर उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे इसलिए वह गुजरात से मुंबई लौट आया था. यहां उसके नमूनें की जब जीनोम सिक्वेंसिंग की गई तो रिपोर्ट में XE वैरिएंट से संक्रमित होने का खुलासा हुआ. BMC ने बताया कि व्यक्ति ने कोरोना के टीके की दोनों डोज लगवा रखी है. उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, उसकी हालत स्थिर है. 

वही कुछ दिन पहले भी BMC ने मुंबई में अफ्रीका की महिला के XE से पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी. मुंबई में जिस 50 वर्षीय विदेशी महिला के XE वैरिएंट के चपेट में आने की बात सामने आई थी, वह कोरोना के दोनों खुराक ले चूका था. महिला एसिमटोमैटिक थी. उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. वह 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका से मुंबई आई थी. इससे पहले उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी. वही बढ़ते मामलों ने मुंबई में दिक्कतें और बढ़ा दी है. 

'जय श्रीराम' लिखकर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं

डिलीवरी के दौरान महिला को हुआ रक्‍तस्राव, डॉक्टर्स ने इस तरह बचाई जान

सावधान! हैकर्स का निशाना बना भारत, 48 घंटों में किए 3 आधिकारिक अकाउंट हैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -