भारत vs INDIA की बहस के बीच अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम, पोस्ट देख झूमे फैंस
भारत vs INDIA की बहस के बीच अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम, पोस्ट देख झूमे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का नाम बदलकर 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' कर दिया है। ये परिवर्तन देश का नाम इंडिया से भारत रखने की चर्चा के बीच किया गया है। इसके पहले अमिताभ बच्चन भी सोशल मीड‍िया पर भारत माता की जय ल‍िखकर अपना पक्ष दे चुके हैं। इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। 

टीजर में आप उन्हें माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के अवतार में देख सकते हैं। ये फिल्म जसवंत तथा उनकी बहादुरी की कहानी पर आधारित है। वर्ष 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था। ये घटना बिहार के रानीगंज में हुई थी, जिसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस फिल्म का नाम 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया था। किन्तु अब नए वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म के नए नाम 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' की घोषणा कर दी है। फिल्म का पहला टीजर बृहस्पतिवार, 7 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वही ये पहली बार नहीं है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम बदला गया हो। बीते वर्ष इस फिल्म की घोषणा की गई थी। तब इसका नाम 'कैप्सूल गिल' रखा गया था। तत्पश्चात, ये 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' और अब 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' हो गई है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे कि 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देगी। 

सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय की दिलचस्प समानताएं

साधना सरगम ने गए है इन भारतीय भाषाओं में गाने

जानिए क्या है फिल्म जीरो के पीछे की प्रेरणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -