कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बिगड़ी अक्षय कुमार की तबियत, हुए अस्पताल में भर्ती!
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बिगड़ी अक्षय कुमार की तबियत, हुए अस्पताल में भर्ती!
Share:

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने बीते कल यह जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब अक्षय कुमार की हालत बिगड़ गई है। खबरें हैं कि उन्हें पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। हालाँकि अक्षय कुमार या उनकी टीम की तरफ से अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आप सभी को बता दें कि बीते कल ही अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ कोविड-19 का शिकार होने की खबर शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि 'वह होम क्वारंटीन हैं।' जैसे ही अक्षय के फैंस को इस बारे में पता चला वैसे ही सभी ने उनके लिए दुआएं करना सुरु कर दी। आपको बता दें कि बीते कल अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'मैं सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारंटीन पर हूं और सभी आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल ले रहा हूं। मेरी सभी से गुजारिश है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना टेस्ट कराएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगा।'

वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अक्षय अतरंगी रे फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा उनकी लिस्ट में बेल बॉटम, राम सेतू शामिल है।

आज है नवमी, जानिए पंचांग

जानिए यहाँ क्या है आज आपका राशिफल

भयावह कोरोना, भारत में पहली बार एक दिन में 1 लाख नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -