अकीरा का हिसाब किताब जारी
अकीरा का हिसाब किताब जारी
Share:

बॉलीवुड की एक्शन गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' जो की 2 सितंबर को रिलीज हो गई है. आपको बता दे की निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस के साथ सोनाक्षी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने हॉलीडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में साथ काम किया था। आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा की ताजा रिलीज 'अकीरा' का पहले दिन का हिसाब-किताब जारी हो गया है।

फिल्म ने पांच करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करके चौंकाया है। 'अकीरा' को शुरूआती शोज में शुक्रवार को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था। मात्र 10 से 13 फीसद सीटें ही भर पा रही थीं। खबर है कि शाम वाले शोज ने कमाल दिखाया है, जिनकी बदौलत इतनी कमाई हुई है।

महिला प्रधान फिल्मों की बात करें तो इसे ‍इस लिस्ट में चौथी जगह मिल गई है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कॉम' है, जिसने 8.40 करोड़ कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'जय गंगाजल' है, फिर 'पीकू' का नंबर आता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -