किसान आन्दोलन पर बोले अखिलेश यादव- 'सरकार की मनमानी नहीं...'
किसान आन्दोलन पर बोले अखिलेश यादव- 'सरकार की मनमानी नहीं...'
Share:

लखनऊ: कृषि कानूनों के विरोध में विपक्ष लगातार सियासत कर रही है। जी दरअसल विरोधी दल मामले को लेकर लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है। अब हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना पक्ष रखा है। आज यानी गुरुवार को उन्होंने कहा कि, 'सरकार के सभी फैसलों में उसकी मनमानी नहीं आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए।' जी दरअसल आज अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और अपने ट्वीट में वह लिखते हैं कि, 'किसान आन्दोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आन्दोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए। सरकार की मनमानी नहीं। इसलिए भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक भी आज 'किसान आन्दोलन' के साथ भावात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है।'

वैसे केवल अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की ओर से भी विपक्ष पर किसानों के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया जा रहा है। आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'हर तरह से हताश-निराश विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा है वहीं केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों का हित साधने में दिन-रात प्रयास कर रही हैं। किसानों को कई तरह की सब्सिडी भी दी जा रही है। मृदा परीक्षण के कई कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2।20 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में धनराशि भेजी गई है। वहीं विपक्ष, किसानों को भड़काने की राजनीति कर रहा है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'किसानों को विपक्ष के इस षड्यंत्र से सचेत रहना होगा। पहले जहां किसान को 100 रुपये में से सिर्फ 10 रुपये ही मिलते थे, 90 रुपये बिचौलिए ले लेते थे। हमारी सरकार ने इस प्रथा को ही समाप्त कर दिया। अब पूरी धनराशि सीधे किसान के खाते में जाती है। बिचौलिया प्रथा खत्म होने से विपक्ष बेचैन है।' वैसे इस तरह से किसानों को समझाने के प्रयास निरंतर जारी है।

सलमान की इस तस्वीर ने मचाया बवाल, फैंस बोले- 'भाई अलग नहीं मान रहे'

2021 तक Vivo भारत में खोलेगा 650 एक्सक्लूसिव स्टोर

बंगाल सरकार से पूछें नड्डा की सुरक्षा में कैसे हुई चूक ? मंत्रालय को अमित शाह का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -