भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है: अखिलेश यादव
भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है: अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिनों ही किसानों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि, 'किसानों पर इतना अन्याय कभी नहीं हुआ। अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़ना, वाटर कैनन से पानी की बौछार करना और लाठियां बरसाना कहां की सभ्यता है? यह तो सरकार का आतंकी हमला है। भाजपा ने इन्हीं किसानों से वादा किया था कि उनकी आय दुगनी करेंगे। लागत का ड्योढ़ा मूल्य देंगे। इन वादों का क्या हुआ? भाजपा राज में धान की लूट हुई, किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहीत जमीन को ऊसर बंजर बताकर किसानों को मुआवजा नहीं बंट रहा है। पंजाब, हरियाणा ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसान भी भाजपा की कुनीतियों से आंदोलित और आक्रोशित है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी यहां है। हिरासत में मौतों के मामले में भी सबसे ऊपर हैं। निर्दोष लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। बाजार में शोषण है। नौजवान बर्बाद है। भाजपा बड़ा झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री जी ने 10 हजार मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बनाने की घोषणा की है। लेकिन कन्नौज में समाजवादी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम की उपस्थिति में जो सोलर एनर्जी प्लांट लगा उससे किसान का ट्यूबवेल, चक्की और गांवों की बिजली आपूर्ति हो रही थी, भाजपा राज ने उसे बंद करा दिया।'

आगे उन्होंने कहा कि 'समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा लैपटाॅप बांटे, गरीबों को पेंशन दी, मेट्रो चलाई वह बस उतनी ही दूरी में चल रही है। झांसी, गोरखपुर में मेट्रो चलाने की घोषणा की गई थी, वह आज तक नहीं चली। भाजपा सरकार की विकास में कोई रूचि नहीं है।'

PM मोदी के पुणे जाने पर NCP नेता सुप्रीय सुले ने उठाए सवाल

दिल्‍ली में दशक का सबसे ठंडा नवंबर, अभी और बिगड़ सकते है हालात

निरंकारी मैदान को दूसरा शाहीन बाग बनाना चाहती है सरकार: राकेश टिकैत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -