PM मोदी के पुणे जाने पर NCP नेता सुप्रीय सुले ने उठाए सवाल
PM मोदी के पुणे जाने पर NCP नेता सुप्रीय सुले ने उठाए सवाल
Share:

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा के लिए तीन शहरों का अपना दौरा बीते शनिवार को किया है। इस दौरान वह पुणे भी गए थे। जी दरअसल पुणे में पीएम मोदी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) गए, वहां उन्होंने वैक्सीन कार्यों की समीक्षा की। ऐसे में अब PM की यात्रा पर एनसीपी नेता और सांसद सुप्रीय सुले ने सवाल उठाए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, 'भले ही दुनिया भर में कोई भी हो, COVID-19 के लिए वैक्सीन केवल पुणे में मिलेगी।'

वहीं आगे सुप्रिया सुले ने यह भी कहा, ''वह (मोदी) आज पुणे में हैं। देखें, दुनिया में हर जगह चक्कर लगाने के बाद COVID-19 का वैक्सीन पुणे में ही मिलेगा। ऐसा लग रहा है जैसे पुणे के बाहर कुछ भी नहीं है।" इसी के साथ सुप्रिया सुले ने तंज कसते हुए कहा, "आखिरकार यह पुनेकर था जिसने वैक्सीन का आविष्कार किया था। कोई यह कहेगा कि उसने इसका आविष्कार किया था।''

जी दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SIT) ने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। इसी वजह से बीते शनिवार को सबसे पहले PM मोदी वैक्सीन समीक्षा के लिए अहमदाबाद गए, उसके बाद वह हैदराबाद गए फिर अंत में वह पुणे गए।

दिल्‍ली में दशक का सबसे ठंडा नवंबर, अभी और बिगड़ सकते है हालात

निरंकारी मैदान को दूसरा शाहीन बाग बनाना चाहती है सरकार: राकेश टिकैत

मनाली में ठंड ने ली एक व्यक्ति की जान, जीरो डिग्री पर पहुंचा तापमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -