अखिलेश सरकार ने हॉकी के महान खिलाडी मोहम्मद शाहिद को कुछ इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजली
अखिलेश सरकार ने हॉकी के महान खिलाडी मोहम्मद शाहिद को कुछ इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजली
Share:

नई दिल्ली : 20 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले हॉकी के महान खिलाडी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहमद शाहिद। की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती लेकिन उनकी याद और सम्मान में राजधानी के हॉकी स्टेडियम का नामकरण किया जा रहा है। अखिलेश सरकार ने फैसला किया है कि गोमती नगर के विजयंत खण्ड स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर पद्मश्री मोहमद शाहिद हॉकी स्टेडियम रखा जायेगा।

हॉकी खिलाड़ी अजीत कुमार का कहना है कि भारत में हॉकी अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। शाहिद एक महान खिलाड़ी थे और उनके नाम पर स्टेडियम शायद युवा पीठी को इस खेल के प्रति प्रोत्साहित करे। मोहमद शाहिद हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक थे। ड्रिब्लिंग के बादशाह कहे जाने वाले शाहिद को धनराज पिल्लई हॉकी का भगवान कह चुके हैं। 1980 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली भारतीय टीम के मोहम्मद शाहिद भी सदस्य थे।

56 वर्षीय शाहिद की मौत से भारतीय हॉकी समेत पूरा खेल जगत की आँखें नम है। देश के पीएम से लेकर राज्यों के सीएम और कई बड़े बड़े नेताओं ने शाहिद की मौत पर दुख ज़ाहिर किया। शोक सन्देश देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी निवासी शाहिद ने अपनी विशिष्ट खेल शैली से भारतीय हाॅकी टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -