गौ हत्या को रोकना है तो गाय बेचना बंद करे हिन्दू
गौ हत्या को रोकना है तो गाय बेचना बंद करे हिन्दू
Share:

लखनऊ : एक बार फिर उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने गौ हत्या को लेकर विवादित बयान दिया है। नेताओं ने कहा कि गाय बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाए। समाजवादी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री आजम ने कहा कि यदि गाय की बिक्री ही बंद हो जाएगी तो फिर गौ हत्या कैसे होगी। गोहत्या पर तभी रोक लग सकती है जब हिंदू गाय बेचना बंद कर दें। आजम खान ने रामपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा गया कि वे चाहते हैं कि गाय को सम्मान दिया जाए। गाय के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाए।

गौहत्या पर रोक लगाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसके विक्रय पर रोक जरूरी है। आजम ने मुस्लिम शासक बाबर का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबर के शासन काल में गाय के बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बहादुर शाह जफर के दौर में गाय के विक्रय पर मृत्युदंड दिया जाता था।

हिंदुओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जिस गाय को मां का स्तर दिया गया है। उस गाय के बूढ़े हो जाने पर और दूध देना बंद कर देने पर वह बिकाऊ हो जाती है। गाय को बेचने के स्थान पर उसकी रक्षा की जा सकती है। उसके मरने के बाद उसे दफनाया जा सकता है। उसकी हत्या नहीं होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -