देर रात पति को ऐश्वर्या राय ने इस तरह दिया सरप्राइज, फोटो कर दी शेयर
देर रात पति को ऐश्वर्या राय ने इस तरह दिया सरप्राइज, फोटो कर दी शेयर
Share:

आज बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्मदिन हैं और उन्होंने बीते रात अपना जन्मदिन मना लिया है। अभिषेक ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल को किए हैं लेकिन वह अपने पिता के जितने फेमस नहीं हो पाए। आपको बता दें कि उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था और आज अभिषेक फैमिली और फैंस के साथ अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

उनके जन्मदिन जैसे खास मौके पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने स्पेशल तैयारियां की और उसी दौरान के फोटोज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखा और उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जी हाँ, आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने प​ति अभिषेक को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने देर रात कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है और इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार, हमेशा'। इस फोटो में अमिताभ बच्चन ब्लैक ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

इस दौरान जया बच्चन ने सूट पहना हुआ है वहीं आराध्या बच्चन फोटो क्लिक कराते हुए मस्ती के मूड में दिखाई दी है। इस फोटो के साथ ही ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है जो ये सेल्फी है। इसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या तीनों नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी-पापा, प्यार प्यार प्यार हमेशा।' अब बात करें अभिषेक बच्चन के काम के बारे में तो वह जल्द ही अपनी ​अपकमिंग मूवी में ‘ब्रीथ सीजन 2’ में दिखाई देंगे।

अरमान और अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर सितारें, रेखा को देख घायल हुए फैंस

उम्र में बड़े इस मुख्यमंत्री को सलमान खान ने कहा अपना छोटा भाई, बाँध दिए तारीफों के पूल

जमकर वायरल हो रही है कपूर खानदान की एक फैमिली फोटो, आइसक्रीम खाते नजर आए तैमूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -