हिमपात के चलते घाटी में फंसे सैकड़ों लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
हिमपात के चलते घाटी में फंसे सैकड़ों लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
Share:

श्रीनगर : हिमपात के चलते घाटी में एयरफोर्स ने फंसे 700 से अधिक यात्रियों को सोमवार को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर पहुंचाया। इनमें छात्र भी शामिल थे। पिछले चार दिनों में एयरफोर्स ने 1430 लोगों को एयरलिफ्ट किया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पिछले छह दिनों से बंद होने के कारण हजारों यात्री यहां फंसे हुए हैं।बता दें सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पहली बार सी-17 एयरक्राफ्ट ने 705 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कमलनाथ सरकार को खुली चेतावनी

इस कारण किया जा रहा है एयरलिफ्ट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली उड़ान में 300 व दूसरी में 400 यात्रियों को ले जाया गया। जम्मू के एयर कमांडर ने खुद आपरेशन पर निगरानी रखी थी। टाइगर डिवीजन की ओर से सभी यात्रियों को खाने का पैकेट दिया गया। शुक्रवार व शनिवार को 535 यात्रियों को श्रीनगर से जम्मू लाया गया था। रविवार को 185 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया था। बता दें पिछले कई दिनों से भारी हिमपात के कारण प्रदेश के कई रास्ते बंद है.

किन्नर बहु ने शेयर किया अपने म्यूजिक वीडियो का टीजर

अब बढ़ रही है परेशानी 

जानकारी के लिए बता दें जम्मू-कश्मीर के रामबन के मारोग क्षेत्र में पहाड़ी के एक बड़े हिस्से के नीचे आ जाने से सोमवार छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। हाईवे पर हजारों ट्रकों के फंसे होने के कारण घाटी के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों और अन्य सप्लाई प्रभावित हुई है। जम्मू और दूसरे स्थानों पर बड़ी संख्या में फंसे लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। 

मोहिना की सगाई में जमकर नाचे कार्तिक और नायरा, वीडियो ने मचाई खलबली

राजधानी में आंध्र भवन के पास मिला दिव्यांग का शव, खुदकुशी की आशंका

IRCTC घोटाला: अदालत ने ईडी और सीबीआई को दिए निर्देश, आरोपियों को सौंपने होंगे दस्तावेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -