दिल्ली हो या बिहार, हर तरफ प्रदूषण की मार.., हवाओं में घुला जहर, साँस लेना मुश्किल
दिल्ली हो या बिहार, हर तरफ प्रदूषण की मार.., हवाओं में घुला जहर, साँस लेना मुश्किल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कुछ दिनों के लिए शीतलहर से भले ही राहत मिल गई हो, मगर प्रदूषण की वजह से दिल्ली-NCR का हाल बेहाल है। राजधानी के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया है। दिल्ली-NCR के अतिरिक्त, बिहार के कई इलाके भी जहरीली हवा में सांस लेने के लिए विवश हैं। बता दें कि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि बिहार के 3 जिले भी शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 11 जनवरी को आनंद विहार इलाके में सुबह 11 बजे के आसपास AQI 378 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, अशोक विहार इलाके में AQI 295 रिकॉर्ड किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। IGI हवाई अड्डे इलाके में AQI 268 दर्ज किया गया। वहीं, ITO इलाके में AQI 420 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। द्वारका सेक्टर-8 इलाके में AQI 343 रिकॉर्ड किया गया। 

बता दें कि, दिल्ली जैसे ही बिहार का भी प्रदूषण से बुरा हाल है। बिहार के कई शहरों में AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। बिहार के बेगुसराय में सुबह 11 बजे के लगभग AQI 393 रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। पटना के समनपुरा में AQI 477 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दरभंगा में AQI 348 रिकॉर्ड किया गया। कटिहार में AQI 401 दर्ज किया गया। छपरा में AQI 357 दर्ज किया गया। सिवान में AQI 355 रिकॉर्ड किया गया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तो 'महंगाई' के खिलाफ थी ? सत्ता मिलते ही बढ़ा दिए भाव

यूपी: पुलिस हिरासत से भागा 50 हज़ार का इनामी अपराधी विनय श्रोतिया एनकाउंटर में ढेर

अजमेर सेक्स कांड: 100 से अधिक लड़कियों का बलात्कार और 31 साल बाद खूनी बदला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -