फंसे पर्यटकों को एयर इंडिया की मदद
फंसे पर्यटकों को एयर इंडिया की मदद
Share:

नई दिल्ली : अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे पर्यटकों को एयर इंडिया की मदद मिल रही है। एयर इंडिया ने देशी विदेशी पर्यटकों को दिल्ली और अन्य सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिये न केवल विशेष विमानों की व्यवस्था की है वहीं मदद के लिये पर्यटकों ने भी एयर इंडिया को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार से द्वीप समूह में मूसलधार वर्षा होने के कारण देशी विदेशी पर्यटक फंसे हुये है। एयर इंडिया की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर में फंसे 165 पर्यटकों को वापस लाया गया है जबकि रविवार को 85 पर्यटकों को लाने के लिये कोलकाता से विमान रवाना किया जायेगा।

अंडमान निकोबार प्रशासन ने बताया कि रविवार की दोपहर तक 400 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया गया है। शनिवार को नौसेना, तट रक्षक बल और वायुसेना के साथ स्थानीय प्रशासन ने भी संयुक्त अभियान चलाते हुये फंसे हुये पर्यटकों को बाहर निकालने का कार्य किया था।

एयर इंडिया शुरू करेगी कानपुर से दिल्ली फ्लाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -