महज 5 घंटों में पहुंचेंगे अहमदाबाद से मुंबई.., वंदे भारत की रफ़्तार का ट्रायल सफल
महज 5 घंटों में पहुंचेंगे अहमदाबाद से मुंबई.., वंदे भारत की रफ़्तार का ट्रायल सफल
Share:

नई दिल्ली: देश की सबसे आधुनिक वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार (9 सितम्बर) काे अहमदाबाद-मुंबई के मध्य ट्रायल किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का ट्रायल रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) की देखरेख में किया गया। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद से सूरत महज 2 घंटे 32 मिनट में पहुंच गई। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस काे अहमदाबाद से सूरत पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लग जाता है।

 

 

वंदे भारत ट्रेन अपने ट्रायल रन के दौरान अहमदाबाद से सुबह 7.06 बजे निकली और सूरत स्टेशन पर सुबह 9.38 बजे पहुंची। यहां से बिन ठहरे मुंबई सेंट्रल दोपहर 12.16 बजे पहुंच गई। ट्रेन काे अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी का सफर तय करने में मात्र 5 घंटे 10 मिनट का समय लगा। ट्रायल के दौरान ट्रेन काे 105 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलाया गया जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कुल 6 घंटे 20 मिनट का समय लेती है। बता दें कि यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने वाली है। इससे पहले दाे वंदे भारत ट्रेनें कटरा-दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली रूटों पर दौड़ रही हैं।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अभी यह ट्रायल RDSO द्वारा किया जा रहा है। वे अपने हिसाब से इसका ट्रायल कर रहे हैं। आगे और भी ट्रायल किया जाएगा या नहीं इसका फैसला भी RDSO ही लेगी। पश्चिम रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन की रेक प्राप्त होने के बाद परिचालन की योजना बनाई जाएगी।

10 वर्ष के मासूम पर पिटबुल का अटैक, मालिक पर लगा इतना जुर्माना

दिल्ली तक पहुंचा लंपी वायरस..., सामने आए 173 केस

पीएम मोदी को मिले उपहारों को खरीदने के लिए उमड़े लोग, गंगा की सफाई में लगेगा पूरा पैसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -