पिंजरे में घुसते ही झोंक दिया तेंदुए को
पिंजरे में घुसते ही झोंक दिया तेंदुए को
Share:

अहमदाबाद :  पिंजरे में घुसे एक नरभक्षी तेंदुए को ग्रामीणों ने आग में झोंक दिया। थोड़ी देर बाद ही तेंदुए की मौत हो गई। मामला उमरपाड़ा तहसील के वाडी गांव का बताया गया है। जानकारी मिली है कि क्षेत्र में एक नरभक्षी तेंदुए का आतंक बना हुआ था। तेंदुआ न केवल कई लोगों को घायल कर चुका था वहीं हाल ही में उसने एक लड़की को भी अपना शिकार बना लिया।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और किसी भी हालत में तेंदुए को पकड़ने के लिये कहा। बताया गया है कि वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पिंजरे रखवा दिये थे, इसके बाद जैसे ही तेंदुआ पिंजरे के अंदर घुसा, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पिंजरा समेत जिंदा आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को मारपीट को भगाने के बाद घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

गांव में 15 घंटे तेंदुए का आतंक, मासूम सहित...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -