लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के क़त्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर कही ये बात
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के क़त्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर कही ये बात
Share:

जयपुर: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा ने आज यानी मंगलवार (5 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। करणी सेना प्रमुख को उनके घर के अंदर गोली मारने के एक घंटे बाद, गोदारा ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से हत्या की जिम्मेदारी ली।

बता दें कि, राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा फिलहाल भारत से फरार है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी कार्रवाई की है। गोगामेड़ी की हत्या CCTV में कैद हो गई. वीडियो में, दो लोग कर्ण सेना प्रमुख पर कई गोलियां चलाते हुए और दरवाजे पर खड़े एक अन्य व्यक्ति को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। गोगामेड़ी को गोली लगने से घायल होकर फर्श पर गिरते हुए देखा गया है। हालाँकि घटना के बाद गोगामेड़ी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने कहा कि अजीत सिंह, जो घटना के दौरान गोगामेडी के साथ थे, गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बता दें कि, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे वक़्त से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में बहुत वक़्त पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के पश्चात् राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा ख़बरों में आए थे। इन मुद्दों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे। इस हत्या के बाद हालात को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अलर्ट कर दिया गया। 

संसद सत्र और कांग्रेस को मझदार में छोड़ विदेश यात्रा पर जा रहे राहुल गांधी ! अक्सर लगाते हैं सदन में ना बोलने देने का आरोप

'सुप्रीम कोर्ट को भूल जाइए और..', चुनावी हार के बाद उमर अब्दुल्ला ने 'कांग्रेस' को दी बड़ी नसीहत

लोकसभा में पेश किया गया जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक, कश्मीरी पंडितों को मिलेगा बड़ा लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -