रूस के बाद अब भारत को कम कीमतों पर तेल देगा ये मुस्लिम देश !
रूस के बाद अब भारत को कम कीमतों पर तेल देगा ये मुस्लिम देश !
Share:

नई दिल्ली: यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को देखते हुए अमेरिका, रूस से तेल आयात पर बैन लगाने की फिराक में है। इसे लेकर उसने G7 देशों से संपर्क किया है। अमेरिका ने भारत से भी इस पहल में साथ आने का अनुरोध किया है। वहीं, रूस ऐसे किसी भी प्रतिबंध से बचने की कोशिश में लगा हुआ है। इस कड़ी में मॉस्को ने भारत को तेल आयात पर भारी छूट का ऐलान किया है।    

ईरान भी भारत को कम कीमतों पर तेज निर्यात करने की फिराक में है। दरअसल, ईरान फिर से भारत को तेल निर्यात आरंभ करना चाहता है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूसी तेल की कीमतों की सीमा निर्धारित होने से यूक्रेन में रूस के गैरकानूनी युद्ध के लिए धन जुटाने के स्रोत पर चोट लगेगी। इसके अलावा इस कदम से अमेरिका को तेजी से बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति से लड़ने में सहायता मिलने की भी उम्मीद है। G7 समूह के सदस्य देशों ने रूस के आयल इम्पोर्ट पर मूल्य सीमा लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया है।

रूस अपने क्रूड आयल की बिक्री से मिलने वाले धन का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई में कर रहा है। अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। मगर इन पाबंदियों से बेअसर रूस यूक्रेन के विरुद्ध अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है।

भारत सरकार के इस फैसले से चीन में मचा हाहाकार !

इस बैंक पर 'ताला' लगाने जा रही RBI, अगर आपका भी है खाता, तो नहीं निकाल पाएंगे पैसा

मुकेश अंबानी ने एक साथ खरीदी 2 कंपनी, जानिए कितने करोड़ो में हुई डील?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -