कई महीनों बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, किया था ये जघन्य अपराध
कई महीनों बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, किया था ये जघन्य अपराध
Share:

इंदौर/ब्यूरो। बोहरा कालोनी में हुई महेंद्र भाटी की हत्या में पुलिस ने डेयरी संचालक सन्नू यादव को गिरफ्तार किया है। सन्नू ने गाय (जर्सी) चुराने के विवाद में भाई राहुल के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। महेंद्र ने घटना के तीन महीने पूर्व राहुल की जर्सी नस्ल की गाय चुरा ली थी। उसके साथ मारपीट भी कर दी थी।

डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी के मुताबिक, एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित बोहरा कालोनी (सुपर कारिडोर) में 40 वर्षीय महेंद्र पुत्र कालूसिंह भाटी का शव मिला था। महेंद्र की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी। मामले में सोमवार रात पुलिस ने सुभाष मार्ग जिंसी (मल्हारगंज) से डेयरी संचालक सन्नू पुत्र मनोहर यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका भाई राहुल पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया।

मौके पर साइकिल मिलने से हुई थी महेंद्र की पहचान - टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, राहुल उत्तर प्रदेश से जर्सी नस्ल की गाय खरीद कर इंदौर में बेचता है। घटना के करीब तीन महीने पूर्व उसने 60 हजार रुपये की एक गाय खरीदी थी जो आठ लीटर दूध देती थी। महेंद्र भाटी राहुल की गाय चुरा कर ले गया। मौके पर मिली साइकिल के आधार पर राहुल और सन्नू महेंद्र के अड्डे पर पहुंच गए और गाय छुड़वा ली। उस वक्त महेंद्र ने राहुल के साथ मारपीट कर दी। तभी से राहुल और सन्नू बदला लेने की फिराक में थे। 27 मार्च को दोनों भाइयों ने महेंद्र को ढूंढ लिया और डंडे से पिटाई कर दी। महेंद्र ने राहुल पर पत्थर फेंका तो उसने गुस्से में भारी पत्थर मार कर जान से खत्म कर दिया। बारूद के ढेर हैं - बोलकर पुलिसकर्मियों को भगा देते थे आरोपित - टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपितों को चिन्हित कर लिया था लेकिन उनके इलाके में दबिश देने से घबरा रहे थे। दो बार छापा मारा तो सन्नू के पिता मनोहर ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया। उसने धमकी दी कि यह बारूद का ढेर है। मल्हारगंज पुलिस भी मदद से मना कर देती थी। सोमवार को टीम ने पालाखेड़ी में छापा मारा और सन्नू को पकड़ लिया। उस वक्त भी मनोहर, दीपू (नौकर) और रजत यादव ने पुलिसवालों से विवाद किया। मौके से राहुल फरार हो गया। बाद में बल की मदद से मनोहर, दीपू और रजत को भी हिरासत में लिया गया।

प्रेग्नेंट है ये मशहूर एक्ट्रेस, खुद शेयर किया VIDEO

पाक टीम को पछाड़ने के बाद हार्दिक के लिए नताशा ने शेयर किया पोस्ट

मौसी बन खुशी से झूमती नजर आई यामी गौतम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -