340 दिन स्पेस में बीता पृथ्वी पर उतरे वैज्ञानिक, कजाखिस्तान में हुई लैंडिंग
340 दिन स्पेस में बीता पृथ्वी पर उतरे वैज्ञानिक, कजाखिस्तान में हुई लैंडिंग
Share:

कजाखिस्तान : अमेरिकी एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली और रशियान कॉस्मोनॉट मिखाइल कॉर्निएन्को ने स्पेस में कुल 340 दिन बिताने के बाद पृथ्वी पर लैंडिंग की है। यह लैंडिंग कजाखिस्तान में हुई। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री किसी अन्य से दोगुने समय तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहे। इतने दिनों तक स्पेस में रहने के पीछ इनका मकसद था, इस दौरान शरीर पर होने बदलाव को जांचना।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के कमांडिंग अफसर केली ने बुधवार को रशियन सोयुज TMA-18M स्पेसक्राफ्ट से कजाखस्तान में लैंड किया। उनके साथ रूसी मिखाइल कॉर्नीएन्को भी थे। केली चार बार स्पेस ट्रैवल कर चुके हैं। इसके साथ ही स्पेस में उन्होंने 520 दिन भी बिता लिए हैं।

वैज्ञानिक स्पेस में बैठे केली और धरती पर उनके जुड़वा भाई मार्क की हरकतों पर नजर रख रहे थे। अभियान का मकसद यह जांचना था कि एक ही जेनेटिकल बॉडी अळग-अलग परिस्थितियों में कैसे रिएक्ट करते है। स्पेस में नींद की प्रॉब्लम होती है और वहां का वातावरण मसल्स को कम कर देता है।

हड्डियां कमजोर हो जाती है औऱ रोशनी कम हो जाती है। साथ ही दिमाग पर भी इसका असर होता है। केली ने अपने मिशन के दौरान करीबन साढ़े 14 करोड़ मील तक स्पेस ट्रैवल किया। 10,260 बार सूर्योदय औऱ सूर्यासत देखा। 640 घंटे ट्रेडमिल पर दौड़े, ताकि शरीर सही आकार में रहे। अपने मिशन के दौरान केली ने 730 लीटर अपना पसीना और यूरिन पिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -