बिग बॉस के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस
बिग बॉस के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस
Share:

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी बहुत ख़बरों में रहती है। यह जोड़ी जहां भी जाती है सभी का अटेंशन अपनी ओर खींच लेती है। वहीं करण कुंद्रा इस समय अपने नए प्रोजेक्ट टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया में बहुत व्यस्त हैं। वे इस शो में मौनी रॉय के साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां पर कपल्स अपने प्यार का इम्तिहान देते हैं। यहां पर एक आईलैंड के अंदर कपल्स को दो अलग अलग घरों में रखा जाता है तथा उनके साथ कुछ दूसरे कपल भी रखे जाते हैं जहां पर उन्हें अपने प्यार की परीक्षा देनी होती है।

वहीं करण इस शो को और भी अधिक दिलचस्प बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें वह तेजस्वी प्रकाश को भी शो का हिस्सा बनाना चाह रहे हैं। वह इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए खुद भी तेजस्वी के साथ अपने प्यार का टेस्ट देते हुए दिखाई देंगे। इस घर में अभी तक अधिकतर कपल्स के ब्रेकअप हुए हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद इस शो को छोड़ने की अपील भी की है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या करण भी तेजस्वी के साथ ब्रेकअप करना चाह रहे हैं जिसके चलते हुए तेजस्वी को इस शो में लाना चाहते हैं। 

आपको बता दें की करण ने यह बात केवल शो को दिलचस्प बनाने और उसकी टीआरपी बढ़ाने के लिए कहा था। करण ने अपनी बात को एक प्रमोशन स्टंट बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया कि उन्होंने यह बात केवल प्रमोशन के लिए ही की थी वह ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहते। आपको बता दें कि करण और तेजस्वी टेलीविज़न इंडस्ट्री के बहुत मशहूर कपल्स हैं फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं।

बिग बॉस से बाहर निकलते तहलका ने खोली इस कंटेस्टेंट की पोल, कहा- 'उसने सब कैमरा...'

ये हैं इस वीक के बिग बॉस के टॉप 5 खिलाड़ी, जानिए किसने मारी बाजी?

शहनाज गिल के नए वीडियो ने जीता फैंस का दिल, जबरदस्त अंदाज में आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -