भारत जोड़ो के बाद अब राहुल गांधी करेंगे 'भारत न्याय यात्रा', इस राज्य से होगी शुरुआत
भारत जोड़ो के बाद अब राहुल गांधी करेंगे 'भारत न्याय यात्रा', इस राज्य से होगी शुरुआत
Share:

नई दिल्ली: आम चुनाव से पहले राहुल गांधी अब एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं। वह 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकलेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी। 14 प्रदेशों से गुजरने वाली यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी भाग को जोड़ेगी। लंबे वक़्त से चर्चा थी कि राहुल गांधी एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसकी अब घोषणा हुई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, रणनीति के तहत इसकी शुरुआत मणिपुर से करने का फैसला हुआ है, जहां भीषण दंगे हुए थे। इससे कांग्रेस दंगों के मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास करेगी। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र तक जाने का प्लान है। 

खबर है कि यह यात्रा पूरी तरह से पैदल नहीं होगी बल्कि हाइब्रिड मोड में होगी। इस यात्रा पर निकले राहुल गांधी आम लोगों से मुलाकात करेंगे तथा सामाजिक संगठनों के लोगों से भी चर्चा करेंगे। इससे पहले पिछले वर्ष भी राहुल गांधी ने 5 महीने लंबी यात्रा निकाली थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से आरम्भ होकर श्रीनगर गई थी। इस यात्रा के तहत 150 दिनों में 4500 किलोमीटर का सफर तय किया गया था। हालांकि इस यात्रा में कई अहम प्रदेश छूट गए थे। अब कांग्रेस पार्टी उन प्रदेशों को कवर करने की कोशिश करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस यात्रा को अपनी ताकत बढ़ाने के अवसर के तौर पर देख रही है।

आपको बता दें कि 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग थी। इस बैठक में पार्टी नेताओं ने मांग की थी कि राहुल गांधी को अगली यात्रा पर निकलना चाहिए। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 14 जनवरी को मल्लिकार्जुन खरगे इम्फाल में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। जयराम रमेश ने कहा कि यह निर्धनों के साथ हुए आर्थिक, सामाजिक अन्याय पर फोकस यात्रा होगी। वेणुगोपाल ने यात्रा के रूट की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि यह 14 प्रदेशों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के तहत राहुल गांधी तथा उनकी टीम मणिपुर से आरम्भ कर नागालैंड होते हुए असम, मेघालय के मार्ग बंगाल आएगी। फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का रूट बनेगा। यही नहीं मध्य प्रदेश से निकलकर यात्रा राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र जाएगी। इस प्रकार पूर्वोत्तर भारत से निकली यात्रा मध्य, उत्तर भारत से होते हुए पश्चिमी प्रदेशों तक जाएगी। इससे पहले पार्टी ने अरुणाचल से गुजरात के पोरबंदर तक की योजना बनाई थी, मगर मणिपुर में हुई हिंसा के पश्चात् योजना बदल गई।

घने कोहरे की वजह से प्रभवित हुई दिल्ली की एयरलाइन सेवाएं कई ट्रैन भी हुई लेट

MP में शिक्षक का अमानवीय कारनामा! इंग्लिश नहीं पढ़ पाई तो उखाड़ दिए बच्ची के बाल

महिलाओं के लिए अफसरों से भिड़ गए राकेश सिंह, सरेआम लगाई जमकर फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -