आलिया-बिपाशा के बाद ये मशहूर एक्ट्रेस बनने वाली है माँ, बैकलेस ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आलिया-बिपाशा के बाद ये मशहूर एक्ट्रेस बनने वाली है माँ, बैकलेस ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा (Neha Marda) ने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। वह मां बनने वाली हैं। नेहा मर्दा के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। पति संग नेहा मर्दा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में लिखा है, "श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्। आखिरकार भगवान मेरे भीतर आ ही गए। बेबी वर्ष 2023 में आने वाला है।" रेड बैकलेस ऑउटफिट में नेहा मर्दा दिखाई दे रही हैं। इनके फेस पर बेबी फैट बखूबी देखा जा सकता है। 

वही सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, नेहा मर्दा को टेलीविज़न इंडस्ट्री के उनके दोस्त और स्टार्स बढ़-चढ़कर बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री चांदनी ने कॉमेंट कर लिखा, 'बधाई हो, होने वाली मम्मी।' श्रेनू पारिख ने कॉमेंट कर लिखा, 'तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं।' इसके अतिरिक्त प्रशंसक भी नेहा मर्दा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई सारी बधाइयां देने के साथ प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि नेहा मर्दा और बेबी का स्वास्थ्य ठीक रहे। वह नन्हे मेहमान को देखने के लिए बेताब हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

नेहा मर्दा टेलीविज़न के कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही हैं। इसमें सबसे लोकप्रिय रहा है 'बालिका वधु' में इनके द्वारा निभाया गया किरदार। इसके अतिरिक्त नेहा मर्दा 'क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी', 'देवों के देव महादेव', 'एक हजारों में मेरी बहना है' में भी दिखाई दे चुकी हैं। नेहा मर्दा ने पटना बेस्ड बिजनेसमैन संग वर्ष 2012 में शादी रचाई थी। इनका नाम है आयुष्मान अग्रवाल। शादी के बाद नेहा मर्दा मुंबई में रहीं और पति पटना में। दोनों ने कई वर्षों तक लॉन्ग डिस्टेंस शादी चलाई। हालांकि, प्रत्येक महीने इनका मिलना-जुलना रहा। 37 वर्ष की आयु में अब नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं। 

विक्की कौशल संग फिल्मों में नजर आने वाले है 'तारक मेहता', इस तस्वीर को देख बोले लोग

देबिना बनर्जी ने दिखाई अपनी दूसरी बेटी की झलक

'बेटी की बलि नहीं चढ़ा सकता, बिग बॉस से निकालो', आखिर क्यों सुंबुल के पिता ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -