प्रेम विवाह के पंद्रह दिन बाद विवाहिता ने गटका जहर
प्रेम विवाह के पंद्रह दिन बाद विवाहिता ने गटका जहर
Share:

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़की को बिगड़ी हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मामला बढ़ जाने के बाद ससुराल पक्ष और मायकेवालों में विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने अपने गांव के एक युवक से करीब पंद्रह दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पति रवि बारेला 21 वर्ष को बिगड़ी हालत में उसके ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने चिकित्सकों को दीपिका द्वारा जहर गटक लेने की जानकारी दी गई।

चिकित्सकों ने अपने प्रयास किए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जब दीपिका के मायके वालों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष विवाद करने लगे और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दीपिका के मायके वालों ने पीडि़ता को जहर देकर मारने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया।

दीपिका की बहन आशा और पिता सदाशिव मोरे ने कहा कि गांव में उनका घर दीपिका के ससुराल से कुछ ही दूर है लेकिन इसके बाद भी उन्हें देरी से इस बारे में पता चला। मामले में पुलिस ने दीपिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना को लेकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -