अफगानिस्तान में बिगड़े हालात, भारत ने लिया ये बड़ा फैसला
अफगानिस्तान में बिगड़े हालात, भारत ने लिया ये बड़ा फैसला
Share:

अफगानिस्तान में रोजाना स्थिति बिगड़ती जा रही हैं, इस बीच भारत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय है। अफगानिस्तान के मज़ार-ए-शरीफ में उपस्थित कॉन्सुलेट में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों को अब वापस लाया जाएगा। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए भारत ने ये निर्णय लिया है कि भारत के सभी कर्मचारियों, अफसरों को मज़ार-ए-शरीफ से वापस बुलाया जाएगा।

अफगानिस्तान में रोजाना के साथ स्थिति बिगड़ रही हैं तथा तालिबानी लड़ाकों का कब्ज़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में ही तालिबान ने अफगानिस्तान के पांच प्रांत की राजधानियों पर अपना कब्जा जमा लिया है। यही वजह है कि भारत अपने अफसरों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। मज़ार-ए-शरीफ में उपस्थित भारतीय दूतावास की तरफ से खबर दी गई है कि मंगलवार शाम को मजार-ए-शरीफ से एक विशेष विमान नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जो भी भारतीय आसपास हैं, वह शाम के प्लेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाए।

वही खबर में बताया गया है कि जिस भी भारतीय को नई दिल्ली रवाना होना है, वह तत्काल अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर तथा अन्य जानकारी व्हाट्सएप पर भेज दे। साथ में ये नंबर भी दिए गए हैं।।। 0785891303, 0785891301। आपको बता दें कि अफगानिस्तान के कई जिलों में इस समय तालिबान का कब्जा है। राजधानी काबुल सहित कुछ अन्य जगहों पर ही अब अफगानी सरकार सक्रीय है। एक ओर तालिबान चर्चा की बात कर रहा है, मगर दूसरी तरफ वह अफगानी सेना पर निरंतर हमला भी कर रहा है। 

3 फीट समुद्री पानी में चले जाएंगे भारत के ये 12 शहर, बड़े खतरे के निशाने पर देश

म्यांमार के बर्मा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

'बिकनी' पर छापे Christian Trinity के नाम, ईसाई बोले- क्या 'इस्लाम' के साथ ऐसा कर सकते हो ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -