सलमान खान के घर फायरिंग के लिए एडवांस मिले थे 1 लाख रुपये, ऐसे लॉरेंस गैंग के संपर्क में आए आरोपी
सलमान खान के घर फायरिंग के लिए एडवांस मिले थे 1 लाख रुपये, ऐसे लॉरेंस गैंग के संपर्क में आए आरोपी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक की तहकीकात में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल, सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने सलमान खान के घर के आसपास 3 बार रेकी की थी।

वही इस घटना के पश्चात् अब तक पुलिस के एक्शन की बात की जाए तो हमले को अंजाम देने वाले दोनों अपराधी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं। दोनों हमलावरों को सलमान के बांद्रा में स्थित घर पर गोलीबारी करने का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार, हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था। पुलिस को शक है कि हमलावरों में से एक सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था। वह दो वर्षों तक हरियाणा में रह चुका है। इस के चलते ही वह लॉरेंस गैंग के नजदीक आया था। दूसरे अपराधी विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को जॉइन किया था। तहकीकात में एक और खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि हमलावर एक भारतीय मोबाइल नंबर के भी संपर्क में बने हुए थे।

हमले को अंजाम देने से पहले हमलावरों को हैंडलर्स लगभग 1 लाख रुपए मिले थे, जिसका उपयोग कर दोनों ने घर किराए पर लेने लिया। मोटरसाइकिल खरीदी तथा अपने प्रतिदिन का खर्च भी चलाया। दोनों ने पनवेल में स्थित सलमान खान के फार्म हाउस से लगभग 13 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था। यहां से ही दोनों फार्म हाउस की रेकी किया करते थे। काम को अंजाम तक पहुंचाने के पश्चात् दोनों को बाकी का पैसा देने का वादा किया गया था। इसिलए उन्होंने 28 फरवरी को चंपारण से मुंबई सेंट्रल की यात्रा की।

माता-पिता ने दूसरे स्कूल में करा दिया एडमिशन तो नाराज हो गई लड़की, रच डाली ये खौफनाक साजिश

'5 शताब्दियों के बाद सौभाग्य मिला...', रामनवमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

अयोध्या में रामनवमी की धूम, रामलला के दर्शन को उमड़ा भक्तों का हुजूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -