गोद ली हुई बच्ची का शोषण करते थे डॉक्टर दंपत्ति, असम से डॉ वलीउल इस्लाम गिरफ्तार, पत्नी फरार
गोद ली हुई बच्ची का शोषण करते थे डॉक्टर दंपत्ति, असम से डॉ वलीउल इस्लाम गिरफ्तार, पत्नी फरार
Share:

गुवाहाटी: असम पुलिस ने बाल शोषण के जुर्म में डॉक्टर वलीउल इस्लाम को अरेस्ट किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार (5 मई 2023) को की गई है। इसी मामले में डॉक्टर की पत्नी संगीता दत्ता फरार बताई जा रही हैं। संगीता को फरार होने में मदद के आरोप में डॉक्टर की एक नौकरानी को भी पकड़ा गया है। मनोचिकित्स्क डॉक्टर वलीउल इस्लाम और उनकी बीवी पर गुवाहाटी में एक नाबालिग लड़की को नियमित तौर पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज था। आरोप है कि डॉक्टर दम्पति, पीड़िता को अपार्टमेंट की छत पर बाँध देते थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला गुवाहाटी का है। यहाँ एक डॉक्टर दम्पति वलीउल इस्लाम और संगीता दत्ता ने कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची को गोद लिया था। आरोप है कि वो बच्ची को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। यहाँ तक कि, बच्ची के हाथ बाँध कर उसे धूप में छत पर खड़ा कर दिया जाता था। डॉक्टर के एक पड़ोसी ने जब यह सब देखा, तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस शुक्रवार को डॉक्टर दम्पति के घर पर पहुंची।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित दम्पति गुवाहाटी के मणिपुर बस्ती में रहता है। इस मामले के संबंध में बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल अधिकार संगठन, UTSAH के अध्यक्ष, मिगुएल दास कुआह ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्ची की प्रताड़ना की खबर पहले भी मिली थी, मगर अब आरोपितों के पड़ोसी द्वारा की गई शिकायत से इसकी पुष्टि भी हो गई है। बच्ची की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि, धूप में बैठी बच्ची को लोहे की पाइप से बाँध कर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि अपने ऊपर मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहीं डॉक्टर संगीता ने एक वीडियो जारी करते हुए सफाई पेश की है। अपने वीडियो में डॉक्टर संगीता ने अपने आप को साजिश का शिकार बताते हुए किसी के द्वारा इसे अपने करियर को खत्म करने की साजिश बताया है। यही नहीं, डॉक्टर संगीता ने खुद और अपने शौहर पर लगे तमाम आरोपों को भी निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर संगीता दत्ता की खोज में लगी हुई है।

पत्नी का क़त्ल कर निकाल ली उसकी आंखे, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

नितीश राणा की पत्नी के साथ हुई बदसलूकी पर पुलिस ने कही ये बात

AC कोच में हुआ महिला का पर्स चोरी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -