हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया आदित्यनाथ की उपेक्षा का BJP पर आरोप
हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया आदित्यनाथ की उपेक्षा का BJP पर आरोप
Share:

गोरखपुर​। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ को लेकर उनकी संस्था हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सामने आ गए हैं। दरअसल हिंदू युवा वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद आदित्यनाथ की अनदेखी कर रही है। पार्टी में योगी आदित्यनाथ को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

दरअसल इस सूची में 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा है कि भाजपा ने हमारे संस्थापक का अपमान किया। आदित्यनाथ ने कहा कि युवा वाहिनी इसे सहन नहीं करेगी।

करीबन 10 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा को सौंपी गई। मगर टिकट केवल 2 को ही मिला। भाजपा के इस तरह के निर्णय से हिंदू युवा वाहिनी में रोष है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोरखपुर के लोगों को कहा गया था कि यहां से केंद्रीय मंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। हालांकि सांसद योगी आदित्यनाथ ने इन बातों पर कुछ भी नहीं कहा है।

शिवसेना ने BJP से बनाई दूरी, मंत्री ने कहा- जरुरत पड़ी तो दे सकते है इस्तीफा

नवरत्न कम्पनियों में स्वतंत्र निदेशक बने कई बीजेपी नेता

कांग्रेस पार्टी बेईमानों की बेनामी प्रॉपर्टी : नकवी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -