आदित्य नारायण ने खोली इंडियन आइडल की पोल, बोले- यह सब ढोंग है...
आदित्य नारायण ने खोली इंडियन आइडल की पोल, बोले- यह सब ढोंग है...
Share:

चर्चित टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन एवं अरुणिता कांजिलाल की प्रेम कहानी देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। हालांकि बहुत से ऑडियंस ने आरोप लगाया था कि दोनों की मोहब्बत ढोंग है। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस बात को कबूल कर लिया है। 

आदित्य नारायण ने कहा कि यह सब ढोंग है। आदित्य ने बयान दिया है कि पवनदीप-अरुणिता सिर्फ फ्रेंड हैं। उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है, जो शो में बताया जा रहा। शो में इनका लव एंगल सिर्फ ऑडियंस के मनोरंजन करने के लिए ये सब रचा गया है। आदित्य बोलते हैं कि हम मस्ती करते हैं। लोग बोलते हैं कि हम रियलिटी शो जानकर ऐसे एंगल बनाते हैं। तो हां हम करते हैं। ये ढोंग है, मगर आप इसका आनंद नहीं लेते है ना? क्योंकि आप इसे देखना पसंद करते हैं इसलिए हम ये करना पसंद करते हैं। ये सिर्फ एक स्ट्रैटेजी है जो 90 मिनट तक ऑडियंस को बांधने के लिए की जाती है। उनका मनोरंजन करने के लिए आपको ये सब करना होता है।

इस के चलते जब आदित्य से पूछा गया कि इस प्रकार की कहानियों से लोग कैसे नाराज हो जाते हैं? उन्होंने कहा, 'हां। सही है ये बात मगर उन्हें एक लड़की और लड़के के बीच की प्रेम कहानी से परेशानी है तो 'देश में 136 करोड़ लोगों' के पीछे क्या कारण हो सकता है। पवनदीप एवं अरुणति यंग हैं और यदि उनके बीच कुछ होता है, तो उनकी जिंदगी है जैसा चाहेंगे वैसा करेंगा। हम लोग सिर्फ एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसी बातों को कभी गंभीरता न लें। यह सबको पता है कि शो में मजाक किया जाता है। 

इंडियन आइडल 12 के सेट पर आदित्य नारायण ने स्पेशल गेस्ट से पूछा सवाल- आपको तारीफ करने के लिए...

'पिंजरा खूबसूरती का' बंद होने की अफवाहों पर मुख्य अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ की फोटो ने सोशल मीडिया पर किया कब्ज़ा, फैंस बोले- दुनिया की सबसे खूबसूरत...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -