अदिति ने जीता हीरो महिला इंडियन ओपन का खिताब
अदिति ने जीता हीरो महिला इंडियन ओपन का खिताब
Share:

गुड़गांव : गोल्फ में देश का नाम गौरवान्वित करने वाली अदिति अशोक ने एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम रखते हुये हीरो महिला इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। अदिति ने अमेरिका की गोल्ड खिलाड़ी ब्रिटनी और स्पेन की बेलेन को एक शाॅट से पीछे छोड़ते हुये यह उपलब्धि हांसिल की है।

गौरतलब है कि अदिति देश की युवा गोल्फर के रूप में प्रसिद्ध है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को उन्होंने दो स्ट्रो की बढ़त ले ली थी और इसके बाद से ही उनके हौंसले बुलंदी पर थे। उन्होंने अपने स्कोर को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। अंततः अदिति ने अपना कुल स्कोर तीन अंडर 213 तक पहुंचा लिया था।

उन्होंने दूसरे और दसवें होल में भी बढ़त बनाते हुये अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर दबाव बनाये रखा। आपको बता दें कि अदिति अशोक ने रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट की अगुआई करेगी अदिति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -