सोढ़ी के घर लौटने पर खुश हुई एक्ट्रेस जेनिफर, बोलीं- 'मुझे लगा था…'
सोढ़ी के घर लौटने पर खुश हुई एक्ट्रेस जेनिफर, बोलीं- 'मुझे लगा था…'
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह 25 दिनों तक गायब रहने के पश्चात् अब घर लौट आए हैं। वापस लौटने पर दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला कि गुरुचरण सिंह धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। अब इस पूरे मामले पर शो में उनकी पत्नी की भूमिका अदा करने वाली जेनिफर मिस्त्री की प्रतिक्रिया आई है। 
 
अपने एक इंटरव्यू के चलते जेनिफर मिस्त्री ने गुरुचरण सिंह के घर लौटने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, यह अच्छी खबर है। वो तकरीबन एक महीने से लापता थे। उनके माता-पिता से लेकर उनके प्रशंसक तक, हर कोई परेशान था। मुझे पता था वो अवश्य वापस आएंगे।" आगे उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लग रहा था कि वह जरूर ही किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले होंगे। वह बेहद आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। मुझे खुशी है कि सिर्फ यही मामला है और कोई परेशानी की बात नहीं है। अब उनके माता-पिता को भी राहत मिली होगी। 

अभिनेत्री जेनिफर से जब पूछा गया कि ऐसे परिवार को बिना बताए घर से चले जाना लापरवाही नहीं है? तो उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं, किसी को भी ऐसा लगेगा। मैं भी बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं। जब आध्यात्मिक आह्वान होता है, तो आप इसे महसूस करते हैं। उस समय आप किसी और चीज के बारे में नहीं सोच पाते हैं। आपको लगता है दुनियादारी छोड़कर साधु बन जाएं। मुझे भी कभी-कभी ऐसा महसूस होता है, किन्तु  मेरे पति हैं और मेरी बेटी, मेरे ऊपर जिम्मेदारियां हैं। आगे उन्होंने कहा कि हालांकि, गुरुचरण सिंह को घर छोड़ने से पहले अपने घरवालों को जानकारी देनी चाहिए थी, मगर हमें नहीं पता उस समय उनका स्टेट ऑफ माइंड कैसा होगा। जेनिफर ने कहा कि एक बार गुरुचरण सेटल हो जाएं, वो उनसे फोन पर बात करेंगी। 

बचपन के दोस्त संग शादी रचाएगी ये बॉलीवुड अदाकारा, खुद कही अपने दिल की बात

अब इस एक्ट्रेस संग नजर आएँगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -