जानिए, अनुष्का शर्मा ने क्यों कहा Sorry
जानिए, अनुष्का शर्मा ने क्यों कहा Sorry
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी ऋषिकेश यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। कारण कि यहां पर उनके साथ क्रिकेटर विराट कोहली भी गए हैं। यह कपल अक्सर चर्चा में बना रहता है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों सगाई करने वाले हैं। बाद में विराट ने इस बात का खंडन किया।

मगर रविवार को भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बाद अनुष्का शर्मा को फैन्स से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल हुआ यह कि अनुष्का ने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया। 'हैप्पी न्यू ईयर' वाले कैप्शन वाले इस वीडियो में कोई आवाज नहीं थी।

बस अनुष्का शर्मा ही नजर आ रही थी। कुछ समय बाद जब अनुष्का को इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने फिर से ट्वीट किया। अनुष्का ने लिखा, 'साल 2017 की बधाइयां दोस्तों', पिछले ट्वीट के लिए सॉरी, उसमें कोई आवाज नहीं थी।' इसके साथ अनुष्का शर्मा ने स्माइली साइन भी बनाया है।

'युवराज-हेज़ल' के बाद क्या अगला नंबर 'अनुष्का-विराट....???

विराट और अनुष्का की सगाई को लेकर यह खबर आपको फिर हैरान कर सकती है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -