तमिल इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विवेक का हुआ निधन, ले चुके थे वैक्सीन का पहला डोज
तमिल इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विवेक का हुआ निधन, ले चुके थे वैक्सीन का पहला डोज
Share:

तमिल इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विवेक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी उम्र 59 साल थी और आज ही उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के तहत विवेक को बीते शुक्रवार को मेजर हार्ट अटैक की वजह से चेन्नई के एसआईएमएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। बीते शुक्रवार को ही डॉक्टर्स ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था और कहा था कि सर्जरी के बाद उन्हें ईसीएमओ सपोर्ट में रखा गया था।

लेकिन आज सुबह 4।35 बजे एक्टर की मौत हो गई। इस समय विवेक के निधन से फैंस सदमे में हैं और सभी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि विवेक ने बीते गुरुवार को ही कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इस बारे में जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इसी के साथ उन्होंने फैंस को एक जरूरी मैसेज भी दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ''मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि कोविड वैक्सीन सेफ है। हां ऐसा नहीं है कि आप सोचें कि आपने कोविड वैक्सीन लगवाई है तो आप बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके बाद भी आपको सावधानी रखनी होगी। वैक्सीन लगाने से ये है कि इससे खतरा पहले से कम हो जाएगा।''

वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के हेल्थ सेक्रेटरी जे राधाकृष्णन ने बीते शुक्रवार को प्रेस मीट में कहा था कि, 'कोविड वैक्सीन लगने से विवेक को हार्ट अटैक नहीं आया है।' विवेक के बारे में बात करें तो वह तमिल इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर होने के साथ-साथ कॉमेडियन भी थे। साल 2009 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए उनको पद्मश्री अवॉर्ड भी मिला था।

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक शिवा कोटवाणी का हुआ निधन, थे कोरोना संक्रमित

कोरोना के बिगड़ते हाल देखते हुए बोले सोनू सूद- हालात बेहद गंभीर

नमाज़ के दौरान गड़बड़ी करने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -