अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ने कैंसर को हराया
अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ने कैंसर को हराया
Share:

बॉलीवुड के 'डैडी' यानि अर्जुन रामपाल को इस बात की बेहद ख़ुशी है कि उनकी मां को कैंसर की बीमारी से छुटकारा मिल गया है। बता दें कि अर्जुन की मां कथित तौर पर स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। लेकिन उन्होंने अपने साहस और डॉक्टर की मेहनत से इस बीमारी को मात दे दी।   

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि गणतंत्र दिवस 2017 की बहुत शुभकामनाएं। मेरी मां ने आज कैंसर को हरा दिया। साथ अर्जुन ने लिखा कि बस अभी इस बात का पता चला है। चलो आज अपने देश में कैंसर को मात देने की प्रतिज्ञा करते हैं। 

अपना यह ट्वीट उन्होंने रेडिएशन ऑन्कॉलजी विशेषज्ञ प्रफेसर कार्लो ग्रेको और चैम्पालिमॉड क्लीनिक सेंटर को टैग करते हुए लिखा है कि यह दिन हमारे जीवन के सबसे खुश दिनों में से एक है। यह ट्वीट उन्होंने लिस्बन से किया था। 

इसके साथ ही अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फ्रेंड और बिजनेसमैन ललित मोदी को भी धन्यवाद दिया। अर्जुन ने लिखा कि उन्होंने मां के साथ लिस्बन से न्यू यॉर्क जाने की मेरी यात्रा का इंतज़ाम किया। आपने उन्हें (मां) बचा लिया। भाई आपको बहुत सारा प्यार। 

इसके साथ ही अर्जुन ने एक भावुक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सर्वशक्तिमान ईश्वर मेरे प्रिय प्रशंसकों, परिवार और सभी की प्रार्थना सुनने के लिए है। मैं आप से प्यार करता हूँ। 

मिलिए मुबारकां के करतार सिंह से

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -