घोड़े की टांग तोड़ने वाले विधायक पर हो सकती है कार्रवाई
घोड़े की टांग तोड़ने वाले विधायक पर हो सकती है कार्रवाई
Share:

नई दिल्ली : उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी विधायक गणेश जोशी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी द्वारा कहा गया कि उन्होंने विधायक के निष्कासन की मांग की है। इस मांग को लेकर पार्टी को पत्र भी लिखा गया है। दरअसल भाजपा विधायक गणेश जोशी ने अपने फायदे के लिए एक बेजुबान पशु की जान के साथ सौदा कर दिया। इस तरह का आरोप उन पर भीड़ ने लगाया। विधायक पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी दबंगई एक निरीह पशु पर निकाली।

वह जानवर जो इंसान के काम आता है। उसी पशु का पैर उन्होंने डंडे से जमकर पिटाई कर तोड़ दिया। इसके बाद घोड़े को चिकित्सकीय उपचार दिया गया। जिसके तहत घोड़े के पैर में लोहे की राॅड फिट की गई है। हालांकि इस मामले में विधायक मेनका गांधी ने विधायक के निष्कासन हेतु भारतीय जनता पार्टी को पत्र भी लिखे जाने की बात कही है। 

यही नहीं इस मामले में पशु कल्याण समूह पेटा ने भी अपनी आपत्ती ली है। उनके द्वारा कहा गया है कि इस मामले की जांच की जाए और जोशी को अयोग्य घोषित कर दिया जाए। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को पत्र लिखकर उनसे इस मामले की जांच की मांग की कई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -