एक्टिंग से था फारूक को इतना प्यार की छोड़ दी थी वकालत
एक्टिंग से था फारूक को इतना प्यार की छोड़ दी थी वकालत
Share:

सिनेमा में अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता फारुख शेख का आज जन्मदिन है, जी हां फारूख शेख का जन्म आज ही के दिन यानि 25 मार्च 1948 को गुजरात के अमरोली में हुआ था। 'शतरंज के खिलाड़ी', 'उमराव जान', 'बाजार', 'चश्म-ए-बद्दूर', 'क्लब 60' और कई बेहतरीन मूवी में अपने सादगी भरे अभिनय से दिल जीतने वाले अभिनेता की बर्थ एनिवर्सिरी पर चलिए जानते है उनके बारें में.... 

फारुख के पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे और मां फरीदा शेख एक हाउस वाइफ थी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में पूरी की थी। फारुख के जीवन पर उनके पिता का गहरा प्रभाव था और यही वजह थी कि उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से उन्होंने कानून की पढ़ाई की लेकिन वकील बनने के उपरांत जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यह पेशा उनके लिए अच्छा नहीं है। जिसके उपरांत उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग को तवज्जो देना शुरू कर दिया है।

कॉलेज में वह पढ़ाई के साथ तमाम नाटकों और खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग लिया करते थे। फारुख स्कूली दिनों से न केवल क्रिकेट के दीवाने थे बल्कि अच्छे क्रिकेटर भी रह चुके है। इतना ही नहीं सुनील गावस्कर फारुख के अच्छे  मित्रों से एक थे। फारुख ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में बहुत काम किया। अभिनेत्री शबाना आजमी उनके साथ कॉलेज में पढ़ रही थी। नाटकों में साथ में काम भी किया करतीं। इनकी जोड़ी ने नाटक  'तुम्हारी अमृता' के माध्यम से बहुत शोहरत हासिल की थी।

उसी बीच कॉलेज में फारुख शेख की मुलाकात रूपा जैन से हुई, जिनके साथ वह विवाह के बंधन में भी बंधे। फारुख और रूपा ने 9 वर्ष तक कोर्टशिप में रहने के उपरांत एक दूसरे से शादी करने का निर्णय कर लिया था। फारुख शेख का नाम कभी किसी विवाद में नहीं आया। न ही किसी को-स्टार या हीरोइन से उनका नाम जुड़ा। वह पूरी तरह से पारिवारिक इंसान थे। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने दीप्ति नवल के साथ कई सुपरहिट मूवीज में काम किया।

2013 में फारुख मूवी ये जवानी है दीवानी में दिखाई दिए जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के पिता का किरदार बखूबी अदा किया था। मूवी 'यंगिस्तान' फारुख शेख की लास्ट मूवी थी। फारुख टीवी शो 'जीना इसी का नाम है' के लिए भी मशहूर हुए। इस शो में उन्होंने कई जानी मानी हस्तियों के साक्षत्कार किए। दिसंबर 2013 में फारुख साहब ने दिल का दौरा पड़ने के कारण से इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

द कश्मीर फाइल्स के बाद कंगना संग धमाकेदार फिल्म बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री

द कश्मीर फाइल्स देख रो पड़ी अनुपम खेर की माँ, कहा- 'यही करा है इन्होंने हमारे साथ'

करण जौहर की पार्टी में कलाकारों में लगाया ग्लैमर का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -