चार्टर प्लेन का टायर फटा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हादसा
चार्टर प्लेन का टायर फटा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हादसा
Share:

देहरादून : देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में स्थित एयरपोर्ट में चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यही नहीं इस दुर्घटना के चलते यात्री काफी देर तक परेशानियों में ही फंसे रहे। इस प्लेन के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते अन्य विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा।

दरअसल इस विमान का एक टायर रनवे पर लैंड करते समय फट गया। हालांकि पायलट्स ने विमान की लैंडिंग को संभाल लिया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि चार्टर प्लेन के टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

टायर लैंड करते समय फट तो गया लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान की गति को नियंत्रित कर लिया। ऐसे में विमान हादसे का शिकार होते - होते बच गया। उल्लेखनीय है कि चार्टर प्लेन में सेना के करीब 7 अधिकारी सवार थे। इस हादसे के चलते करीब 6 फ्लाईट रद्द हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -