अभिषेक वर्मा ने रचा इतिहास
अभिषेक वर्मा ने रचा इतिहास
Share:

मैक्सिको सिटी : भारत के अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के कंपाउंड वर्ग में भारत को रजत पद हासिल कराने में सफल हो गए है। अभिषेक वर्मा इस स्पर्धा में कंपाउंड वर्ग में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए है। अभिषेक वर्मा फाइनल में तुर्की के देमिर इलमागकली के हाथो हार गये जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता 26 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने सेमीफाइनल में मारियो काडरेसो के खिलाफ परफेक्ट 150 का स्कोर बनाकर बेहतरीन जीत प्राप्त की लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा, लेकिन मैच में वह इलमागकली से 143-145 से हार गये। अभिषेक वर्मा ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के चौथे वरीय मार्टिन दमास्बो को 148-146 से शिकस्त प्रदान की थी।

पदक हासिल करने के बाद उन्होंने कहा की, आप यह नहीं जानते कि कब परफेक्ट स्कोर खड़ा हो जाये। कभी आप बेहतर महसूस करते हो और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरे लिए बेहतरीन अनुभव रहा। अभिषेक ने वर्मा इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में बेहतरीन वापसी की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -