पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़ने पर आप विधायकों ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़ने पर आप विधायकों ने किया प्रदर्शन
Share:

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव किया। आप विधायक शास्त्री भवन की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। आम आदमी पार्टी के नेता आक्रोशित थे, उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उनका कहना था कि, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से जनता परेशान है। केंद्र सरकार ने जनता को छला है। जब विधायकों ने उग्रप्रदर्शन किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिसकर्मी विधायकों को बसों में भरकर संसद मार्ग थाने ले गए।

बाद में इन विधायकों को छोड़ दिया गया। विधायक पार्टी कार्यालय में बैठक ले रहे हैं, जहाॅं विधायकों द्वारा विरोध की रणनीति को लेकर कार्य किया जा रहा है। विधायकों का कहना है कि, केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर कर अधिक लगा रही हैं ऐसे में पेट्रोल अधिक महंगा हो गया है। पार्टी की बैठक में बागी विधायक शामिल नहीं हुए।

गौरतलब है कि, पेट्रोल के दाम बढ़ने से केंद्र सरकार का विरोध किया जा रहा है। विपक्षी सरकार का विरोध करने में लगे हैं। कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार का विरोध किया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि पेट्रोल व डीजल के दामों की बढ़ोतरी उचित नहीं है। 

भारी बारिश में अपनी को-एक्ट्रेस को कुछ इस तरह बचाते हुए नजर आये वरुण धवन

पेट्रोल पर टैक्स लगाने का, सरकार का फैसला सही - केजे अल्फोंस

पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस

आगरा में पेट्रोल पंप संचालक से 7 लाख रूपयों की लूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -