मिश्रा : क्या महबूबा मुफ्ती कहेंगी भारत माता की जय?
मिश्रा : क्या महबूबा मुफ्ती कहेंगी भारत माता की जय?
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। दरअसल पीडीपी और भाजपा के बीच जम्मू-कश्मीर राज्य में सरकार बनाने की कवायदें की जा रही हैं यही नहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर की भावी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या महबूबा मुफ्ती भारत माता की जय बोलेंगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में जल, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने भाजपा से कुछ सवाल किए हैं। दरअसल उन्होंने सवाल किया और कहा कि भाजपा ने एमआईएम के उन विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर निलंबित करवा दिया जो कि भारत माता की जय नहीं बोल रहे थे।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जम्मू-कश्मीर में पीडीपी प्रमुख और भावी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भारत माता की जय के जयकारे लगाऐंगी या भारत माता की जय कहेंगी।

उन्होंने कहा कि क्या महबूबा मुफ्ती यह मान पाऐंगी कि अफजल गुरू आतंकी है। अफजल गुरू मुर्दाबाद के नारे वे लगा पाऐंगी। क्या उनके साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा इतनी उतावली है कि वह देश से ही समझौता कर रही है। उन्होंने पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को जांच के लिए पठानकोट में आने की अनुमति दे दी गई इसका खामियाजा देश को भुगतना होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -