गुड गवर्नेंस दे रही है आम आदमी पार्टी सरकार
गुड गवर्नेंस दे रही है आम आदमी पार्टी सरकार
Share:

नई दिल्ली ; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आलोचकों का मुंह बंद करने का दावा किया है। उनका कहना था कि आॅड-ईवन फाॅर्मूले ने यह सिद्ध कर दिया है कि आम आदमी पार्टी किसी तरह का धरना नहीं दे रही है। इस तरह की योजना जाहिर करती है कि आम आदमी पार्टी गवर्नेंस दे सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स आॅफ इंडिया में लिखे गए लेख में इस बात का उल्लेख किया है।

उन्होंने लिखा है कि देश के लोगों ने जो विश्वास किया वह सही साबित हुआ। आॅड-इवन योजना की सफलता से दो बातें सिद्ध होती हैं एक बात यह कि देश के लोग महान हैं। तो दूसरा उन पर विश्वास किया जाना चाहिए वे आपको कुछ हासिल करवा देंगे। दूसरी बात यह कि आम आदमी पार्टी की सरकार गवर्नेंस देने में समर्थ है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 जनवरी के बाद आॅड इवन योजना रोक देना चाहिए। जिससे उन्हें बीते 15 दिनों के अनुभव को महसूस करने और उनका विश्लेषण करने का समय मिले। इसे शानदार तरह से लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कहा गया कि देश में चाय के माध्यम से स्वयं को कोसना आम बात हो गई है। देश में सिंगापुर, ब्रिटेन, जापान, अमेरिका आदि राष्ट्रों की बातें की जाती हैं आखिर वहां की सड़कें कितनी साफ होती हैं। लोग यातायात के नियम फाॅलो करते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखा गया कि वे हमेशा से कहते रहे हैं कि भारतीय अन्य देश में जाते हैं तो वे प्रत्येक क्षेत्र में शानदार प्रस्तुति देते हैं। उन्होंने अच्छे सुझावों को शामिल किया और लोगों को सेहत बनाने हेतु जागरूक किया गया। उन्हें इसके लिए ईमानदारी से लागू किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -