MCD चुनाव के टिकट बेचे ? AAP कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video वायरल
MCD चुनाव के टिकट बेचे ? AAP कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video वायरल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Election 2022) में पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोपों में आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह घिरी हुई है। इसी आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने सोमवार (21 नवंबर) को पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव को पीट डाला। इसका वीडियो वायरल है, वीडियो में MLA को बैठकर छोड़कर भागते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

दिल्ली भाजपा इकाई ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा कि, 'पिट गए AAP के विधायक जी। आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव को टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा करके पीटा। केजरीवाल जी, ऐसे ही AAP के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों का नंबर आएगा।' वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है कि AAP विधायक अपने आप को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके पीछे दौड़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की और AAP विधायक के कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, MLA गुलाब सिंह यादव सोमवार (21 नवंबर) को श्याम विहार में AAP कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। बैठक के दौरान अचानक से MLA के साथ कार्यकर्ताओं की कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद आक्रोशित होकर कार्यकर्ता ‘AAP’ विधायक गुलाब सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। गुलाब सिंह ने भागने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। पात्रा ने लिखा है कि, 'मटियाला विधानसभा से AAP के विधायक गुलाब सिंह यादव द्वारा टिकट बेचने पर नाराज AAP के ही कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी पिटाई की यह वीडियो देख, कहीं अरविंद केजरीवाल जी की भी यादाश्त ना चली जाए, क्योंकि इन सभी भ्रष्टाचारियों के KINGPIN तो अरविंद केजरीवाल ही हैं।'

 

दिल्ली भाजपा इकाई के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जिस सुमित शौकीन ने कल का कार्यक्रम किया, वह खुद कह रहा है कि उसने टिकट के लिए केजरीवाल और गुलाब को 1 करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन केजरीवाल को शायद कोई बड़ा ग्राहक मिल गया और उसने इसकी टिकट काट दी।'

 'जिन्होंने देश तोड़ा, वो भारत जोड़ने की बात कर रहे..', राहुल गांधी पर साक्षी महाराज का हमला

किसी फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं, बल्कि तिहाड़ में 'बलात्कारी' से मालिश करवा रहे हैं सत्येंद्र जैन !

मसाज काफी नहीं, सत्येंद्र जैन को अब जेल में सूखे मेवे और खजूर भी चाहिए.., कोर्ट पहुंची वकीलों की फ़ौज
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -