कांग्रेस को तोड़कर 'गुजरात फ़तेह' की तैयारी, जानिए क्या है केजरीवाल का प्लान
कांग्रेस को तोड़कर 'गुजरात फ़तेह' की तैयारी, जानिए क्या है केजरीवाल का प्लान
Share:

अहमदबाद: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंडर जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें गुजरात चुनाव पर टिक गई हैं। AAP ने गुजरात में भाजपा और कांग्रेस को चुनौती दे दी है। AAP ने कहा है कि  दो पार्टियों के बीच घूमती रही गुजरात की सत्ता अब विकल्प खोज रही है। AAP ने भाजपा से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस में सेंधमारी करने का प्लान बना लिया है। अपने दो दिन के दौरे पर दिल्ली सीएम और AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने कई 'नाराज' कांग्रेस विधायकों से मुलाकात भी की। 

AAP ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्लान भी तैयार कर लिया है। पार्टी के बड़े नेता गुजरात में अब डोर टु डोर कैंपेन करेंगे। 27 मार्च को अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के नेता देदियापाड़ा से MLA महेश वासवा के साथ मुलाकात की। बता दें कि AAP इस पार्टी के साथ गठबंधन की तैयारी कर रही है। अभी BTP के दो MLA हैं। AAP पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने उन्हें भाजपा की बी टीम करार दिया है। मनीष दोषी ने कहा है कि राज्य में कोई भी पार्टी चुनाव प्रचार कर सकती है, मगर आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा लेकर आई है। भाजपा को अब समझ में आ गया है कि उनका ध्रुवीकरण का तरीका कामयाब नहीं होने वाला है। 

बता दें कि गुजरात में AAP की इकाई वर्ष 2013 में गठित की गई थी। हालांकि, AAP को अपना पहला गुजरात अध्यक्ष 2017 में मिला। AAP ने 79 वर्षीय गणित के प्रोफेसर किशोर देसाई को गुजरात यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया था।  उस साल पार्टी ने 182 विधानसभा सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ा था। कई क्षेत्रों में AAP प्रत्याशियों को NOTA से भी कम वोट मिले थे। इसके बाद AAP ने 2020 में संगठन का पुनर्गठन किया। केजरीवाल ने 32 वर्षीय गोपाल इटालिया को राज्य इकाई का प्रमुख बनाया है। बता दें कि इटालिया पहले एक पुलिस कॉन्स्टेबल थे और गृह मंत्री पर जूता चलाने के बाद सुर्ख़ियों में आए थे। 

यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दामाद की हार्ट अटैक से मौत, कुछ दिन पहले ही यूपी पुलिस ने मारा था छापा

पाकिस्तान गृह युद्ध की तरफ! अविश्वास प्रस्ताव खारिज होते ही विपक्षी नेताओं ने जमाया डेरा, मचा हंगामा

एक्शन में आए योगी, SP नेता के रिश्तेदार की बिल्डिंग पर चलवाया 'बुलडोजर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -