सांप्रदायिकता फैलाने वालों के मंसूबों को पूरा न होने दें : आज़म
सांप्रदायिकता फैलाने वालों के मंसूबों को पूरा न होने दें : आज़म
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश से हज के लिए पहला जत्था रवाना किया गया। इस दौरान प्रदेश के हज मंत्री आजम खां ने हज यात्रियों को लगे हाथ नसीहत दे दी। नसीहत के माध्यम से उन्होंने सपा का प्रचार किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आजम खान ने आजमीन-ए-हज को संबोधित किया। जिसमें कहा गया कि देश में मुसलमानों के हालात अच्छे नहीं हैं। हज के लिए जाने के बाद भी आप भारत ही लौंटेंगे मगर कुछ लोग धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं जो कि सभी को पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में हज मंत्री आजम खान ने कहा कि इस देश में हमारी औकात क्या है। हमें हर बार कहा जाता है पाकिस्तान चले जाईये, देश में अपशब्द कहे जाते हैं हमारा देश चलाने वाली ख्वातीन कहती हैं. उन्होंने कहा कि नेताओं ने हमारे बच्चों को निशाना बनाया। यही नहीं देश के इतिहास में इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

आखिर जिम्मेदारी आपकी ही है यह देश किसके हाथ में देना है. आजम खान ने भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयान को याद दिलाते हुए कहा कि इस तरह के संप्रदायवादी लोगों के उद्देश्य को पूरा न होने दें। हज हाऊस में जो सुविधाऐं दी गई है वह उत्तरप्रदेश की सपा सराकर द्वारा दी गई है। हालांकि यहां रिश्तेदारों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता क्योंकि ऐसा करने पर हज हाऊस हाऊस फुल से भी ज़्यादा फुल हो सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -