अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं इस राशि के लोग, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं इस राशि के लोग, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 सितंबर का राशिफल। 

16 सितंबर का राशिफल-

मेष- आज उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे और पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा और पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं और अच्छी स्थिति है। आज अज्ञात भय परेशान करेगा। आज प्रेम में लड़ाई हो सकती है।

वृषभ- आज जोखिम से उबर चुके हैं और अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं। आज आप धर्म-कर्म में भाग लेंगे और साझेदारी में समस्या आएगी। आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।

मिथुन- आज वास्तव में कोई बड़ी परेशानी नहीं है और धन का आवक बना रहेगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। बेकार के पचड़ों में फंसे रहेंगे। मन परेशान रहेगा। आज आपकी प्रेम की ठीक स्थिति है।

कर्क- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अर्थ के मामले में चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज मन अशांत रहेगा और प्रेम की थोड़ी मध्यम स्थिति है। 

सिंह- आज जोखिम से उबर जाएंगे। आज आपका समय थोड़ा खराब चल रहा है और जोखिम भरा समय है तो रिस्क न लें। आज प्रेम मध्यम है और अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। आज व्यवसाय ठीक-ठाक रहने वाला है।

कन्या- आज आप बहुत मस्ती करने वाले हैं और अक्रामकता पर काबू रखें वरना काम बिगड़ सकता है। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है और पति-पत्नी के बीच चली आ रही परेशानी दूर होगी।

तुला- आज आप नायक नायिका जैसे चमक रहे हैं और आप जैसा चाह रहे हैं वैसा होगा। आज जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी और पिछली परेशानियां याद आ सकती है।

वृश्चिक- आज बुद्धि से काम लेंगे और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिए क्योंकि इससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज प्रेमी-प्रेमिका में अनबन हो सकती है। आज काम में सफलता मिलेगी और करीब-करीब ठीक स्थिति रहेगी।

धनु- आज हिम्मत नहीं हारेंगे और आर्थिक जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज प्रेम में मध्यम स्थिति रहेगी। आज व्यवसाय की स्थिति ठीक है और सेहत की भी स्थिति ठीक है।

मकर- आज जो करना चाहते हैं कर सकते हैं क्योंकि यह समय है अपनी योजनाओं को लागू करने का। आज शुभ कार्यों में संलग्न रहेंगे और खर्च की थोड़ी अधिकता हो सकती है। आज प्रेम में दूरी बनी रहेगी।

कुंभ- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है और मां से निकटता होगी। आज कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है और अभी कुछ परेशानियां रहेंगी। आज प्रेम की पहले से बेहतर स्थिति है। आज भगवान आप पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं।

मीन- आज धन की प्राप्ति होगी और शारीरिक तापमान बढ़ा रहेगा। आज बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा और कुल मिलाकर अच्छा समय है। आज मन भयग्रस्त रहेगा और भगवान की आप पर कृपा रहेगी जिससे सभी काम बन जाएंगे।

पितृपक्ष में खरीददारी करनी चाहिए या नहीं?, आपको जरूर पढ़ने चाहिए ये नियम

आज है षष्ठी श्राद्ध, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

17 या 18 को, कब है जितिया व्रत?, जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -