आज इन राशिवालों के लिए है बहुत बुरा समय, साल के अंत में होगा बड़ा नुकसान
आज इन राशिवालों के लिए है बहुत बुरा समय, साल के अंत में होगा बड़ा नुकसान
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 30 दिसंबर का राशिफल.


30 दिसंबर का राशिफल-

मेष: आज आ‍कस्मिक खर्च हो सकता है और तनाव और थकान रहेगी। आज आप जोखिम न लें और धैर्य से काम लें। आज परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। आज इसी समय में जीने का प्रयास करें और कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।


वृषभ: आज संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। आज आप अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

मिथुन: आज आपका काम में फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज जो कार्य आरंभ किया है, उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं. आज आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूलें और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा और कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा करते समय अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें. आज पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी और काम के अतिरिक्त बोझ से परेशान रह सकते हैं। 

सिंह: आज कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। आज अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें और विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना आवश्यक होगा। आज हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा.

कन्या: आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रयास शुरू करें और सफलता और धन दोनों ही मिलने के योग हैं। आज आप अपने स्वभाव में अहंकार ना आने दें क्योंकि यह आपका नुकसान कर सकता है। आज जॉब पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है.

तुला:  आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य लाभ देंगे। आज रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। 

वृश्चिक: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें भी पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना कर सकते हैं.

धनु: आज व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी और अपनी वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है और व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखे.

मकर: आज आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है और इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज कारोबारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा और किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। 

कुंभ: आज भाग्य आपके पक्ष में है। आज आप अपने आप को अधिक तंदुरुस्त और ऊर्जावान पायेंगे और आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। 

मीन: आज आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे और पहले के समय में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। आज नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है और आपको कुछ सफलता मिल सकती है।

आज इस राशि वाले बरते वाहन चलाते समय सावधानी वरना जा सकती है जान

आज दोपहर बाद ख़ुशी से भरने वाली है इन राशियों की झोली, जो चाहेंगे कर लेंगे हांसिल

आज बहुत शुभ है इन राशिवालों के लिए दिन, करें नए काम की शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -