आज इन राशिवालों के लिए यात्रा रहेगी लाभप्रद, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों के लिए यात्रा रहेगी लाभप्रद, जानिए अपना राशिफल
Share:

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 मार्च का राशिफल।

26 मार्च का राशिफल-

मेष राशि- आज बातचीत में संयत रहें और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आय भी बढ़ेगी।


वृषभ राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसके अलावा आत्मसंयत रहें। इसी के साथ मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको सुखद समाचार म‍िलेगा।


मिथुन राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहे। इसके अलावा परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आज आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कर्क राशि- आज संयम में रखे और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, आज परिवार में तनाव रहेगा। आज खर्चों की अधिकता हो सकती है।

सिंह राशि- आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज पारिवारिक सुख में कमी आएगी। इसके अलावा आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला राशि-  आज आप क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का अभी ध्यान रखें। आज कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आज शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। इसके अलावा खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आज क्रोध एवं आवेश से बचें। इसी के साथ नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है और बातचीत में संयत रहें। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि- आज मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आज स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें और सन्तान को कष्ट होगा। आज व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

मकर राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आलस्य भी रहेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। आज कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। इसी के साथ रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। इसके अलावा धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज आपके लिए यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा और आत्मसंयत रहें। आज क्रोध से बचें। आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकती है। आज आय में वृद्धि होगी और कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

शुक्रवार के दिन करें ये छोटा सा टोटका, हो जाएंगे मालामाल

सपने में किन्नर को देखना, आशीर्वाद लेना-पैसे देने का क्या होता है मतलब, जानिए यहाँ

शुक्रवार के दिन भूल से भी ना करें ये काम वरना छा जाएगी कंगाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -