सोच समझकर आज लें इन राशि के जातक निर्णय, जानिए क्या है आपका राशिफल
सोच समझकर आज लें इन राशि के जातक निर्णय, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कि भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, तो चलिए जानते है आज यानि 21 दिसंबर 2021 का राशिफल..... 

मेष - जीवन में आगे बढ़ने की चाह आज आप को फोकस बनाए रखने में मदद करेगी। मित्र या रिश्तेदार में से कोई अचानक घर आ सकता है। आज काम धीमी गति से लेकिन सरलता से होंगे। 

वृषभ - आज आपने लिए हुए निर्णय बदलना औरों के लिए असंभव होगा। आज आप गंभीर विचारों में खोए रहेंगे। मेहनत करने से आप डरते नहीं हैं, लेकिन आज आप स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क का अंतर अपने कार्य से दिखा देंगे।

मिथुन - पुरानी घटनाओं का आज से प्रभाव कम होगा। किसी हीलिंग थैरेपी से भी पुरानी यादों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। आज बड़े व्यवसाय का निर्णय ना लें।

कर्क- काफी समय से आपके जीवन में स्थिरता थी। अभी स्थिति में बदलाव आ रहा है। धीरे-धीरे आप लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। विचार में स्थिरता ही आपको नई दिशा देगी। 

सिंह - पैसों के व्यवहार में आज कोई आप को फंसा सकता है। पर्स संभाल कर रखें। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। काम के बारे में निर्णय लेते समय अपनी दिलचस्पी का भी ध्यान रखें।

कन्या- आज का दिन आप शान से गुजारेंगे घर का कोई सदस्य आपकी सारी मांगे आज पूरी करेगा। कम प्रयास में अधिक फल देने वाला दिन है। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें।

तुला- आपने अपना स्थान मेहनत से बनाया है और इस बात का आप को नाज भी है। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। नए कार्य में सतर्कता रखें। 

वृश्चिक - धन की आवक आज आपकी चिंता दूर कर देगी। यह धनराशि आपकी जरूरत ही पूरी कर पाएगी। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा। इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। 

धनु - जीवन के बारे में कोई भी निर्णय आज आप दूर दृष्टि रखकर लेंगे। पशुओं के साथ से आनंद मिलेगा। किस पुरानी घटना की पुनरावृत्ति होगी। इस बार आप घटना का सामना विवेक बुद्धि से करेंगे।

मकर - दूसरों के प्रति विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। काम का बोझ आप अकेले नहीं संभाल पाएंगे। किसी की सहायता से काम पूरा भी होगा और आप बेहतर तरीके से परिस्थिति का सामना कर पाएंगे। 

कुंभ- मन के अंदर दबाया हुआ गुस्सा गलत तरीके से बाहर निकलेगा। भूतकाल की कुछ घटनाओं का पश्चाताप भी होगा। याद रखें, गलतियां मानव से ही होती हैं। 

मीन - विदेश से किसी के आने की खबर मिलेगी। आज परिस्थिति का सामना, भावना और विचार को संतुलन में रखकर करेंगे। फैशन से जुड़े व्यापार को नई दिशा मिलेगी। 

आज इन राशि वालों को रखना होगा खुद की वाणी पर सयम, जानिए क्या है आपका राशिफल

आज इन राशि वाले लोगों के लिए होंगे बड़े बदलाव, यहाँ जाने आपका राशिफल

आज इन राशिवालों का कारोबार होगा अच्छा, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -