आज इन राशिवालों पर बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए आपका राशिफल
आज इन राशिवालों पर बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और राशिफल के साथ न करना चाहता हो, तो कजली जानते है आज यानी 08 दिसंबर 2021 का राशिफल.... 

मेष: आज इन राशि के लिए दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, माँ लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहने वाली है। मनचाही जॉब इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में जल्द ही सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ: आपके तीसरे भाव के स्वामी चंद्रमा आज आपके नवम भाव यानि भाग्य भाव में विराजमान रहने वाले है। इसलिए साहस पराक्रम में भी वृद्धि होगी और भाग्य का साथ भी आपको मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे है।

मिथुन: आज इन राशि के जातकों के लिए दिन भर ख़ुशी से भरा हुआ होगा, शुभ समाचार मिल सकता है।  जिन लोगों की तबीयत खराब चल रही है उन्हें आज अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

कर्क: कर्क राशि के लिए आज थोड़ी परेशानी भरा दिन हो सकता है, लेकिन काम को समय पर करने से लाभ भी मिलेगा। परेशान न हो काम में मन लगाकर पूरा करने का प्रयास करें।

सिंह: आज इन राशि के जातकों का मन विचलित रहने वाला है । बेवजह के खर्चे आपकी मुश्किल का सबब बन सकते हैं इसलिए जितना हो सके उतना कम खर्च करें। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या: आज कन्या राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, रूका हुआ धन वापस आएगा। यदि किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप उसके घर अपना रिश्ता भेज सकते है।  लवमेट के जरिये आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

तुला: माता के साथ किसी बात को लेकर यदि मनमुटाव हुआ था तो वो आज के दिन दूर हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक माता के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। 

वृश्चिक: आज इन राशिवालों के करियर की सारी उलझने पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। कार्य में मन लगेगा, वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु: आपके अष्टम भाव के स्वामी आज के दिन आपके द्वितीय भाव में विराजमान होने वाले है। इसलिए वाणी से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है लेकिन जरुरत से ज्यादा बोलने से आपको बचना चाहिए। पैतृक संपत्ति में भी इजाफा आज के दिन हो सकता है। 

मकर: आज इन राशि के जातकों का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है। आप खुद को बेहतर तरीके से समझने के लिए योग ध्यान का सहारा ले सकते हैं। उन मित्रों से आज के दिन बात करके आप अच्छा महसूस करेंगे जिन्होंने जीवन में कभी-न-कभी आपकी सहायता की है।

कुंभ: आज के दिन चंद्रमा आपके द्वादश भाव में होंगे इसलिए कुंभ राशि के जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक अपने गुरुजनों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। 

मीन: मीन राशि के लोगों के एकादश भाव में आज के दिन चंद्रमा गोचर करेंगे, इसलिए लाभ पाने के कई मौके आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं उनको लाभ मिलने की संभावना है।

आज इन राशिवालों को मिल सकते है शुभ संकेत, यहाँ जाने आज का राशिफल

आज इन राशिवालों पर बनी रहेगी महादेव की कृपा, जानिए अपना राशिफल

आज बहुत ही अच्छा होने वाला है इन राशि वालों का दिन, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -